एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बारिश के बीच बिजली गिरने से छह लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के चित्रकूट और भदोही जिलों में रविवार को खराब मौसम के बीच बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर छह लोगों की मौत हो गयी।

देश की खबरें | बारिश के बीच बिजली गिरने से छह लोगों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चित्रकूट/भदोही (उप्र), 13 सितम्बर उत्तर प्रदेश के चित्रकूट और भदोही जिलों में रविवार को खराब मौसम के बीच बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर छह लोगों की मौत हो गयी।

चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंकित मित्तल ने बताया कि राजापुर थाना क्षेत्र के चिल्लीमल गांव के मजरे दुबे के पुरवा में दोपहर करीब दो बजे बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से जंगल में बकरी चरा रहे नानबाबू निषाद (12), गुड्डा निषाद (13) और राधा देवी (आठ) की मौके पर ही मौत हो गयी।

यह भी पढ़े | Hindi Diwas 2020: हिंदी दिवस विशेष पर जानें हिंदी से जुड़ी खास बातें.

उन्होंने बताया कि इस हादसे में झुलसे धर्मेंद्र (13) नामक लड़के का सरकारी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। मृत सभी बच्चों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिए गए हैं।

उपजिलाधिकारी (एसडीएम) राहुल कश्यप विश्वकर्मा ने बताया कि पीड़ित प्रत्येक परिवार को दैवीय आपदा राहत कोष से चार लाख रुपये की सरकारी मदद दिलाये जाने की कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।

यह भी पढ़े | MP Assembly Bypolls 2020: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को बताया आधुनिक ठग, कहा- उन्होंने भ्रष्टाचार में नए रिकॉर्ड बनाए.

भदोही से अपर जिला अधिकारी शैलेन्द्र कुमार मिश्रा के हवाले से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक भावापुर गाँव में रविवार को भेड़ें चरा रहे सूर्यमणि पाल (35) की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा हरदेवपुर गाँव में दोपहर बाद विनोद पांडेय (28) अपने घर के सामने बैठा था, तभी अचानक कड़की बिजली उस पर गिर गयी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

मिश्रा ने बताया कि इसी तरह लक्षमनिया गाँव में बतख पालन करने वाले परिवार का मनीष सरोज (16) खेत में बतख लेकर गया था, तभी बिजली गिरने से उसकी मौत हो गयी।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि सभी मृतकों के परिजन को शासन द्वारा निर्धारित सहायता राशि दी जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2020 08:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).