Odisha Road Accident: ओडिशा के क्योंझर में सड़क हादसे में छह लोगों की मौत
ओडिशा के क्योंझर जिले के चंपुआ इलाके में बुधवार शाम एक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.
क्योंझर, 16 मई : ओडिशा के क्योंझर जिले के चंपुआ इलाके में बुधवार शाम एक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.
पुलिस ने बताया कि सभी मृतक एक कार में सवार थे. मृतकों में चार महिलाएं शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि यह घटना रिमुली बाइपास के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 520 पर हुई. यह भी पढ़ें : Assam Cyber Crime Network Busted: असम पुलिस ने साइबर क्राइम नेटवर्क का भंडाफोड़ किया, 14 गिरफ्तार
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वे एक ही परिवार के सदस्य थे. उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2024 09:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

