Hapur Road Accident: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत
हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में एक कार के ट्रक से टकरा जाने से हुई दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने मंगलवार सुबह बताया कि घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.
हापुड़ (उप्र), 14 मई : हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में एक कार के ट्रक से टकरा जाने से हुई दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने मंगलवार सुबह बताया कि घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.
पुलिस के मुताबिक, हादसा सोमवार देर रात ब्रजघाट टोल के पास हुआ, जब कार चालक का उस पर से नियंत्रण खो गया और तेज रफ्तार कार एक ट्रक से जा टकराई. पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए मेरठ रेफर किया गया है. यह भी पढ़ें : Mumbai Hoarding Collapse Incident: मुंबई होर्डिंग दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 14 हुई, 43 घायल
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि हादसा देर रात करीब 12.30 बजे हुआ, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई. उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2024 08:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

