एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | चीन में कोविड-19 के छह नये मामले, सभी संक्रमित विदेशों से लौटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के छह नये मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि ये सभी मरीज विदेशों से संक्रमित होकर आए हैं और इनमें दो मरीज ऐसे हैं जिनमें बीमारी के लक्षण नहीं दिख रहे थे।

विदेश की खबरें | चीन में कोविड-19 के छह नये मामले, सभी संक्रमित विदेशों से लौटे

बीजिंग, आठ जून चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के छह नये मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि ये सभी मरीज विदेशों से संक्रमित होकर आए हैं और इनमें दो मरीज ऐसे हैं जिनमें बीमारी के लक्षण नहीं दिख रहे थे।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बताया कि रविवार को सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के चार मामलों में से तीन सिचुआन प्रांत और एक शंघाई का है।

यह भी पढ़े | इंग्लैंड में लोगों के लिए 15 जून से खुलेंगे पूजा स्थल, नए दिशानिर्देश किए गए जारी.

आयोग ने कहा कि विदेशों से संक्रमण लेकर आए दो ऐसे मामले भी रविवार को सामने आए जिनमें लक्षण नहीं थे।

इसने कहा कि विदेशों से संक्रमित होकर आए 44 लोगों समेत बिना लक्षण वाले 201 मामले अब भी चिकित्सीय निगरानी में हैं।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान ने 2020 के दौरान दुनिया में सबसे ज्यादा महंगाई देखी: स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान.

रविवार तक, देश में 83,040 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी थी जिनमें से 65 मरीज ऐसे हैं जिनका अब भी इलाज चल रहा है हालांकि किसी की भी हालत गंभीर नहीं है।

आयोग ने बताया कि कुल मिलाकर 78,341 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जबकि 4,634 लोगों की बीमारी के चलते मौत हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2020 09:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).