देश की खबरें | झारखंड में टीएसपीसी के छह नक्सली गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के लातेहार जिले में प्रतिबंधित तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति (टीएसपीसी) नामक प्रतिबंधित संगठन के छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
लातेहार (झारखंड), 12 अप्रैल झारखंड के लातेहार जिले में प्रतिबंधित तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति (टीएसपीसी) नामक प्रतिबंधित संगठन के छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में स्वयंभू ‘सब-जोनल कमांडर’ नारायण भोक्ता उर्फ आदित, आलोक यादव उर्फ अमरेश यादव, ‘एरिया कमांडर’ अमित दुबे उर्फ छोटे बाबा, महेंद्र ठाकुर, इमरान अंसारी और संजय शामिल हैं।
लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बताया कि माओवादी समूह टीएसपीसी के सदस्यों को शुक्रवार को बालूमाथ पुलिस थाने के अंतर्गत हेसाबार-भांग वन क्षेत्र में एक अभियान के दौरान पकड़ा गया।
उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बालूमाथ एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई और नक्सलियों को चारों ओर से घेरने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों के पास से चार राइफल, एक रिवॉल्वर और 1,102 कारतूस जब्त किए गए हैं।
इस बीच, राज्य के पश्चिमी सिंहभूम जिले में शनिवार को हुए परिष्कृत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) के जरिये किये गए विस्फोट से दो जवान घायल हो गए।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जराइकेला थाना क्षेत्र के राधापोरा इलाके में यह घटना हुई थी।
कोल्हान के पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज रतन चौथे ने ‘पीटीआई-’ को बताया, ‘‘इस घटना में दो जवान घायल हो गए हैं, जिसमें एक जवान कोबरा बटालियन का और दूसरा जवान झारखंड जगुआर बटालियन का है। दोनों को बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाया गया है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2025 08:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

