देश की खबरें | बिहार में कोरोना वायरस से छह और मरीजों की मौत, संक्रमित मामले बढ़कर 1.42 लाख हुए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान छह और मरीजों की मौत हो जाने से इस महामारी से मरने वालों की संख्या बृहस्पतिवार को 728 पहुंच गई।
पटना, तीन सितंबर बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान छह और मरीजों की मौत हो जाने से इस महामारी से मरने वालों की संख्या बृहस्पतिवार को 728 पहुंच गई।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से भोजपुर, नालंदा, पश्चिम चंपारण, समस्तीपुर, शेखपुरा एवं वैशाली जिले में एक—एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्रदेश में इस रोग से अब तक 728 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं।
बिहार में बुधवार शाम चार बजे से बृहस्पतिवार शाम चार बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 1922 नए मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में अबतक इस रोग से संक्रमित मामले बढ़कर 1,42.156 हो गये हैं।
बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 1,40,931 नमूनों की जांच की गयी। कोरोना वायरस संक्रमित 2029 मरीज इस दौरान ठीक हुए ।
यह भी पढ़े | Delhi Violence: अदालत ने शरजील इमाम को एक अक्टूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा.
बिहार में अबतक कुल 35,71, 055 मरीजों की जांच हुई जिनमें से अबतक कुल 124976 मरीज ठीक हुए हैं।
बिहार में वर्तमान में कोविड-19 के 16,451 मरीजों का इलाज चल रहा है और कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर 87.91 प्रतिशत है।
अनवर
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2020 10:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

