एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | झारखंड में कोरोना वायरस से छह और की मौत, 768 नये मरीज आये सामने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में शनिवार को कोरोना वायरस से छह और लोगों की मौत हो जाने से राज्य में मृतकों की कुल संख्या 781 हो गयी जबकि 768 नये मरीज सामने आने संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 91,254 हो गयी।

देश की खबरें | झारखंड में कोरोना वायरस से छह और की मौत, 768 नये मरीज आये सामने
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रांची, 10 अक्तूबर झारखंड में शनिवार को कोरोना वायरस से छह और लोगों की मौत हो जाने से राज्य में मृतकों की कुल संख्या 781 हो गयी जबकि 768 नये मरीज सामने आने संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 91,254 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटो में छह और कोरोना वायरस संक्रमितों की मौत हो गयी जिन्हें मिलाकर राज्य में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 781 तक पहुंच गयी है।

यह भी पढ़े | Kashmir: पुलवामा के डडूरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर- सर्च ऑपरेशन जारी.

इसके अलावा राज्य में पिछले चैबीस घंटों में 768 नये मरीज सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या 91,254 हो गयी है।

राज्य में अबतक कोविड-19 के 81654 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 8819 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े | Pune: महाराष्ट्र के पुणे में मानवता शर्मसार, 9 वर्षीय बेटी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में पिता गिरफ्तार.

शनिवार को जिन छह मरीजों की जान गयी उनमें राजधानी रांची के तीन मरीज तथा पूर्वी सिंहभूम, धनबाद और बोकारो के एक-एक मरीज थे।

आज कुल 41354 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 768 संक्रमित पाये गये। रांची में 314, पूर्वी सिंहभूम में 103 और बोकारो में 48 नये संक्रमित पाये गये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2020 06:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).