Pune: महाराष्ट्र के पुणे में मानवता शर्मसार, 9 साल की बेटी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में पिता गिरफ्तार
महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे जिले (Pune District) में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया हैं. जिसके ऊपर किसी और की बेटी के साथ नहीं बल्कि खुद की 9 साल की बेटीके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा हैं. पीड़िता की मां के शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया हैं.
मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे जिले (Pune District) में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया हैं. जिसके ऊपर किसी और की बेटी के साथ नहीं बल्कि खुद की 9 साल की बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा हैं. पत्नी के शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया हैं.
खबरों के अनुसार घटना पुणे जिले के मोरगांव ग्राम पंचायत के शेराची वस्ती गांव की हैं. यहां एक बाप अपनी नौ साल की बेटी के साथ घर में पत्नी को नहीं रहने पर वह बेटी के साथ छेड़छाड़ करता था. इस बात की जानकारी जब शख्स की पत्नी को लगी तो पहले उसे भला बुरा कहा. इसके बाद पत्नी ने पति के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई. यह भी पढ़े: शर्मनाक! उत्तर प्रदेश में दुनिया का सबसे घिनौना बाप, पत्नी के चरित्र पर था शक- 8 साल की बेटी का किया रेप और कर दी हत्या
Maharashtra: Father arrested for allegedly molesting 9-year-old daughter, in the Pune district
"We've booked him under the relevant section of the POCSO Act & have arrested him (the accused). Further investigation is underway," says Narayan Shirgaonkar, DSP, Baramati division pic.twitter.com/lJ410AS1Vi
— ANI (@ANI) October 10, 2020
वहीं आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किये जाने के बाद पुलिस ने उसेगिरफ्तार किया हैं. बारामती डिविजन के डीएसपी नारायण श्रीगांवकर ने मामले की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि आरोपी को खिलाफ पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल मामले की आगे जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2020 06:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

