विदेश की खबरें | उत्तरी इराक में हवाई अड्डे को निशाना बनाकर दागी गई छह मिसाइलों को गिराया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कुर्दिश गृह मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि हवाई अड्डे में अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन के सैनिक मौजूद हैं।

कुर्दिश गृह मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि हवाई अड्डे में अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन के सैनिक मौजूद हैं।

अमेरिकी बलों के खिलाफ बढ़ते रॉकेट हमलों से वाशिंगटन और बगदाद के बीच तनाव बढ़ गया है।

यह भी पढ़े | यूएई में 5 महीने से बिस्तर पर पड़े प्रवासी की भारत वापसी, अस्पताल ने माफ किया बिल.

बयान के अनुसार रात करीब साढ़े आठ बजे मिसाइलों को गिराया गया और इससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

कुर्द के दो अधिकारियों ने नाम उजागर ना करने की शर्त पर बताया कि एक रॉकेट ईरान में प्रतिबंधित ईरानी-कुर्दिश विपक्षी पार्टी के मुख्यालय पर गिरा।

यह भी पढ़े | Blast in Paris: पेरिस में हुआ बड़ा धमाका, पूरे शहर और आस-पास के उपनगरों में गूंजी धमाके की आवाज.

बयान के अनुसार रॉकेट निनवा प्रांत में एर्बिल के दक्षिण में स्थित बारटेला से दागे गए थे। ये इलाके ‘पॉपुलर मोबिलाइज़ेशन फोर्सेस’ के ब्रिगेड 30 के अधीन आते हैं।

इराक की सेना ने हमलावरों को ‘‘ आतंकवादी समूह’’ बताया और कहा कि एक रॉकेट हसनशाम शिविर के पास गिरा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\