देश की खबरें | टैंकर से छह सौ किलोग्राम गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस की संयुक्त टीम ने हुसेनगंज थाना क्षेत्र के चंदीपुर गांव में पानी के टैंकर से बृहस्पतिवार को छह सौ किलोग्राम सूखा गांजा बरामद किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

फतेहपुर (उप्र), 12 नवंबर पुलिस की संयुक्त टीम ने हुसेनगंज थाना क्षेत्र के चंदीपुर गांव में पानी के टैंकर से बृहस्पतिवार को छह सौ किलोग्राम सूखा गांजा बरामद किया।

इस सिलसिले में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके सरगना की तलाश जारी है।

यह भी पढ़े | Anurag Thakur Attacks Rahul Gandhi: अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के ट्वीट पर कसा तंज, बोले पहले अपनी पार्टी पर ध्यान दें.

हुसेनगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सत्येन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया, "बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे मुखबिर की सूचना पर नॉरकोटिक्स, स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने लखनऊ-फतेहपुर राजमार्ग पर स्थित चंदीपुर गांव में कुलदीप तिवारी उर्फ बबली के हाते (खंडहरनुमा मकान) में छापा मारा, जहां खड़े पानी के टैंकर के अंदर भरा छह सौ किलोग्राम सूखा गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजे की कीमत करीब 60 लाख रुपये है।"

एसएचओ भदौरिया ने बताया, "गांजा की तस्करी में संलिप्त दो तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने अपना नाम रवि कुमार (26) निवासी जिला सोनभद्र और दशरथ (27) निवासी जिला प्रतापगढ़ बताया है।"

यह भी पढ़े | Diwali 2020: कोरोना संकट के बीच हलवाइयों ने बनाई इम्यूनिटी बूस्टर मिठाई, त्योहारी सीजन में बढ़ी मांग.

उन्होंने बताया कि "चंदीपुर गांव निवासी टैंकर मालिक और गांजा तस्करों का सरगना कुलदीप तिवारी मौके से भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश की जा रही है। टैंकर और गांजा आपूर्ति में इस्तेमाल की जाने वाली मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया है।"

भदौरिया ने बताया कि बरामद गांजा उड़ीसा से तस्करी कर यहां लाया गया था, जिसे फतेहपुर और आसपास के जिलों में बेचने की योजना थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका