देश की खबरें | तमिलनाडु के छह मछुआरों पर हमला, प्वाइंट कैलीमेरे के पास बीच समुद्र में लूटपाट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के नगापत्तिनम जिले के छह मछुआरों पर कथित तौर पर अज्ञात लोगों द्वारा प्वाइंट कैलीमेरे (कोडियाकराई) के पास बीच समुद्र में हमला किया गया और लूटपाट की गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नगापत्तिनम (तमिलनाडु), 16 फरवरी तमिलनाडु के नगापत्तिनम जिले के छह मछुआरों पर कथित तौर पर अज्ञात लोगों द्वारा प्वाइंट कैलीमेरे (कोडियाकराई) के पास बीच समुद्र में हमला किया गया और लूटपाट की गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना में सभी छह लोग घायल हो गए हैं और इस घटना से स्थानीय मछुआरों के गांवों में लोगों में डर है।

उन्होंने बताया कि मुरुगन के रूप में पहचाने गए घायलों में से एक की तीन उंगलियां हमलावरों ने काट दी और उसने दावा किया है कि हमलावर श्रीलंका के थे।

नांबियार नगर के रहने वाले मछुआरे 14 फरवरी को मछली पकड़ने के लिए निकले थे और जब वे प्वाइंट कैलीमेरे के बीच समुद्र दक्षिण-पूर्व में मछली पकड़ रहे थे, तो चार नावों में आए कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी नाव को घेर लिया और उन पर हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि बुधवार रात हुए हमले से खुद को बचाने की कोशिश करने वाले मुरुगन की तीन उंगलियां हमलावरों ने काट दी थीं।

उन्होंने बताया कि हमलावरों ने मछुआरों से उनके दिशासूचक यंत्र (जीपीएस), मोबाइल फोन, मछली पकड़ने के जाल लूट लिए। घायल मछुआरों को पहले पुष्पवनम समुद्र तट पर उपचार प्रदान किया गया और बाद में नगापत्तिनम सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now