‘मेरीटाइम प्रीफेक्चर ऑफ द चैनल एंड द नार्थ सी’ ने बताया कि लगभग 50 लोगों को बचा लिया गया है।
प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि बचाये गये लोगों में से छह की हालत गंभीर है। एक व्यक्ति की बाद में हेलीकॉप्टर द्वारा कैलाइस अस्पताल ले जाए जाने के बाद मौत हो गई जबकि पांच अन्य की मौत की पुष्टि बाद में की गई।
फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘आज सुबह, कैलाइस के निकट एक प्रवासी नाव पलट गई।’’
ब्रिटिश अधिकारियों ने कहा कि बृहस्पतिवार को 755 लोगों ने छोटी नौकाओं से चैनल पार किया।
उन्होंने बताया कि तीन फ्रांसीसी जहाजों, एक हेलीकॉप्टर और एक विमान के जरिये बचाव अभियान चलाया गया।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY