इनमें सलामी बल्लेबाज फखर जमां, हरफनमौला मोहम्मद हफीज, लेग स्पिनर शादाब खान, विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान, तेज गेंदबाज वहाब रियाज और मोहम्मद हसनैन शामिल हैं ।
इनका तीन दिन के भीतर दूसरी बार कोरोना वायरस टेस्ट कराया गया था ।
पीसीबी ने बताया कि सोमवार को इनकी दोबारा जांच हुई । अब क्रिकेट बोर्ड इनके इंग्लैंड जाने का इंतजाम करेगा ।
पीसीबी से मंगलवार को जारी बयान में कहा गया, ‘‘ इन खिलाड़ियों का परीक्षण 26 जून की जांच में पॉजिटिव नहीं आया था जिसके बाद 29 जून को फिर से इनका परीक्षण करवाया गया। इस बार भी उनका नतीजा निगेटिव आया है।’’
यह भी पढ़े | दिल्ली के जाने माने क्लब क्रिकेटर संजय डोभाल का कोरोना वायरस संक्रमण से निधन.
पीसीबी ने कहा, ‘‘ यह छह खिलाड़ी अब वारेस्टरशर में पाकिस्तान पुरुष राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में शामिल होने के लिए पात्र हैं।’’
पीसीबी अब उनकी यात्रा की व्यवस्था करना शुरू करेगा जिसका विवरण बाद में साझा किया जाएगा।’’
स्पिनर काशिफ भट्टी, तेज गेंदबाज हरिस रौफ और इमरान खान तथा बल्लेबाज हैदर अली अभी भी पृथकवास में हैं। शनिवार को इंग्लैंड रवाना होने से पहले दौरे के लिए चुने गये खिलाड़ियों में से 10 को कोरोनोवायरस पॉजिटिव पाया गया।
पाकिस्तान की 20 सदस्यीय टीम रविवार को इंग्लैंड रवाना हो गई जहां उसे अगस्त और सितंबर में तीन टेस्ट और तीन टी20 मैच खेलने है । टीम वारेस्टरशर में है जहां वह 13 जुलाई तक पृथकवास में रहेगी ।
सीनियर बल्लेबाज शोएब मलिक को पीसीबी ने बाद में टीम से जुड़ने की छूट दी है। वह अपने परिवार के साथ यूएई में समय बिताना चाहते थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY