Assam Human Trafficking Racket: असम की छह लड़कियों को मानव तस्करों से मुक्त कराया गया
देश के विभिन्न हिस्सों से असम की कम से कम छह नाबालिग लड़कियों को मानव तस्करों के चंगुल से छुड़ाया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.
Assam: देश के विभिन्न हिस्सों से असम (Assam) की कम से कम छह नाबालिग लड़कियों को मानव तस्करों के चंगुल से छुड़ाया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. कार्बी आंगलोंग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कंगकन कुमार नाथ ने कहा कि जिले के कई थानों में शिकायतें मिलने के बाद पिछले 10 दिन के दौरान इन लड़कियों को मुक्त कराया गया. उन्होंने कहा, “पहली प्राथमिकी आठ दिसंबर को दिफू थाने में दर्ज की गई थी. इस पर कार्रवाई करते हुए, हमने हरियाणा के फतेहाबाद से 16 वर्षीय लड़की को मुक्त कराया और एक मानव तस्कर को गिरफ्तार भी किया.”
नाथ ने कहा कि उसके बाद बोकाजन थाने में चार प्राथमिकी दर्ज की गईं और थाने ने लड़कियों को छुड़ाने के लिए तत्काल अभियान शुरू किया. उन्होंने कहा, “हमने बोकाजन रेलवे स्टेशन से दो लड़कियों और नगालैंड के दीमापुर रेलवे स्टेशन व तिनसुकिया से एक-एक लड़की को मुक्त कराया.” अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि 14 वर्षीय एक लड़की को राजस्थान के झुंझुनूं से मुक्त कराया गया. यह भी पढ़े: Madhya Pradesh: गुना में मोटर चोरी के आरोप में युवक के हाथ बांधकर लोगों ने बेरहमी से पीटा (Watch Viral Video)
उन्होंने कहा, “दस दिसंबर को बकालिया थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद, हमें पता चला कि नाबालिग को झुंझुनूं में 33 वर्षीय व्यक्ति के साथ शादी के उद्देश्य से 1.5 लाख रुपये में बेचा गया है.”
कार्बी आंगलोंग पुलिस की एक टीम रा. नाथ ने कहा कि एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2022 12:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

