Maharashtra Shocker: ठाणे की लॉज में चल रहा था गंदा काम, पांच महिलाओं को पुलिस ने बचाया, 6 लोगों को पकड़ा
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक लॉज के मालिक, उसके प्रबंधक और चार अन्य कर्मचारियों को परिसर में देह व्यापार की अनुमति देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
Sex In Lodge: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक लॉज के मालिक, उसके प्रबंधक और चार अन्य कर्मचारियों को परिसर में देह व्यापार की अनुमति देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस उपायुक्त जोन-1 (मीरा भायंदर-वसई विरार) जयंत बजबाले ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को मीरा भायंदर इलाके में स्थित परिसर से वेश्यावृत्ति में लिप्त पांच महिलाओं को भी छुड़ाया।
उन्होंने कहा कि बाद में महिलाओं को बचाव गृह भेज दिया गया।
पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2022 01:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

