देश की खबरें | असम में बाढ़ से स्थिति अब भी गंभीर, मरने वालों की संख्या में हुई एक की वृद्धि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में बाढ़ की स्थिति शुक्रवार को भी गंभीर बनी रही लेकिन प्रभावित लोगों की संख्या में मामूली कमी आई है। शुक्रवार को एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

गुवाहाटी, 21 जून असम में बाढ़ की स्थिति शुक्रवार को भी गंभीर बनी रही लेकिन प्रभावित लोगों की संख्या में मामूली कमी आई है। शुक्रवार को एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के बुलेटिन में कहा गया है कि उदलगुरी जिले के खैराबारी राजस्व क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे इस वर्ष बाढ़, भूस्खलन और तूफान से मरने वालों की संख्या 37 हो गई है।

बारपेटा जिले के सरथेबारी राजस्व क्षेत्र से एक और व्यक्ति के लापता होने की सूचना मिली है।

कामरूप, तामुलपुर, हैलाकांडी, उदलगुरी, होजई, धुबरी, बारपेटा, विश्वनाथ, नलबाड़ी, बोंगाईगांव, बक्सा, करीमगंज, दक्षिण सलमारा, गोलपारा, दरांग, बाजाली, नागांव, कछार जिलों में कुल मिलाकर 3,90,491 लोग प्रभावित हुए हैं।

बृहस्पतिवार को 19 जिलों में बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या 4,09,300 थी।

करीमगंज बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित जिला बना हुआ है, जहां 2,40,477 लोग बाढ़ के पानी से जूझ रहे हैं। इसके बाद दरांग में 61,389 लोग प्रभावित हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\