जरुरी जानकारी | आर्थिक वृद्धि को समर्थन देने के लिए बजट में खर्च बढ़ा सकती हैं सीतारमण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जब मंगलवार को अपना चौथा आम बजट पेश करेंगी तो अनुमान है कि वह राजकोषीय सूझबूझ और वृद्धि को समर्थन के बीच संतुलन बैठाने का प्रयास करेंगी। माना जा रहा है कि अगले वित्त वर्ष का आम बजट निवेश और रोजगार सृजन के लिए खर्च बढ़ाने पर केंद्रित होगा।

नयी दिल्ली, 31 जनवरी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जब मंगलवार को अपना चौथा आम बजट पेश करेंगी तो अनुमान है कि वह राजकोषीय सूझबूझ और वृद्धि को समर्थन के बीच संतुलन बैठाने का प्रयास करेंगी। माना जा रहा है कि अगले वित्त वर्ष का आम बजट निवेश और रोजगार सृजन के लिए खर्च बढ़ाने पर केंद्रित होगा।

एक अप्रैल, 2022 से शुरू हो रहे वित्त वर्ष के लिए आम बजट में अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर जोर होगा और इसके लिए बुनियादी ढांचे पर खर्च बढ़ाया जा सकता है।

आर्थिक समीक्षा ने बजट के लिए मंच तैयार कर दिया है। समीक्षा में कहा गया है कि सरकार के पास वित्त वर्ष 2022-23 में 8-8.5 प्रतिशत की अच्छी वृद्धि दर से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था का समर्थन करने के लिए राजकोषीय गुंजाइश है।

मार्च में खत्म होने जा रहे वित्त वर्ष में, एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में 9.2 फीसदी की दर से विस्तार होने का अनुमान है। इससे पहले पिछले वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था में 7.3 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

उम्मीद है कि सीतारमण वृद्धि को समर्थन देने के साथ-साथ वित्तीय रूप से सावधान रहते हुए वृद्धि के एजेंडा को बढ़ावा देंगी और इसके लिए अधिक पूंजीगत व्यय की राह अपनाएंगी। इससे निवेश चक्र और रोजगार में तेजी आएगी। इसके साथ ही वित्त मंत्री वित्तीय संरक्षणवादी रुख अपनाएंगी।

आधारभूत ढांचा क्षेत्र में सड़क, रेलवे और जल के लिए अधिक आवंटन हो सकता है। छोटे व्यवसायों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के उपाय भी बजट का हिस्सा हो सकते हैं।

इस तरह की उम्मीदें की जा रही हैं कि आयकर में छूट की सीमा 2.5 लाख रुपये से बढ़ाई जा सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

Tags


संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी