देश की खबरें | कानपुर प्रकरण की जांच के लिए बिकरू गांव पहुंची एसआईटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कानपुर प्रकरण की जांच के लिए अपर मुख्य सचिव संजय भूसरेड्डी के नेतृत्व में गठित विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) रविवार को बिकरू गांव पहुंचा।

कानपुर (उप्र), 12 जुलाई कानपुर प्रकरण की जांच के लिए अपर मुख्य सचिव संजय भूसरेड्डी के नेतृत्व में गठित विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) रविवार को बिकरू गांव पहुंचा।

बिकरू गांव में ही कुख्यात अपराधी विकास दुबे के यहां दबिश देने गये पुलिस दल पर घात लगाकर हमला किया गया था, जिसमें आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गये थे।

यह भी पढ़े | Rajasthan Congress Crisis: कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं होंगे सचिन पायलट, 30 से ज्यादा विधायकों है समर्थन.

भूसरेड्डी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि हम यहां जांच के लिए आये हैं। जांच कार्य पूरा करने के बाद हम सरकार को रिपोर्ट सौपेंगे।

एक अधिकारी ने बताया कि भूसरेड्डी, अपर पुलिस महानिदेशक हरिराम शर्मा और पुलिस उप महानिरीक्षक जे रविन्द्र गौड़ के साथ कुख्यात अपराधी विकास दुबे के साथ सहानुभूति रखने वालों और राजनीतिक संरक्षकों की भूमिका की जांच करेंगे।

यह भी पढ़े | हिमाचल प्रदेश में COVID-19 के कुल मामलों की संख्या 1231 हुई : 12 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एसआईटी के आगमन की खबर मिलने पर जिलाधिकारी ब्रहमदेव राम तिवारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार प्रभु बिकरू गांव पहुंच गये।

अधिकारी ने बताया कि एसआईटी ने बिकरू गांव पहुंचकर मुठभेड़ स्थल की निरीक्षण किया।

भूसरेड्डी ने इससे पहले ‘पीटीआई-’ को बताया था कि वे लोग बिकरू गांव (घटनास्थल) जाएंगे, जहां फायरिंग हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\