Excise Policy Scam: आबकारी नीति ‘घोटाला’ के मामले में सिसोदिया को कानूनी कार्रवाई का सामना करना होगा- भाजपा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को दावा किया कि आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली आबकारी नीति का इस्तेमाल रिश्वत के लेन-देन के लिए किया था और इसे तैयार करने में शामिल रहे उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को कानूनी कार्रवाई का सामना करना होगा.
नयी दिल्ली, 3 दिसंबर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को दावा किया कि आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली आबकारी नीति का इस्तेमाल रिश्वत के लेन-देन के लिए किया था और इसे तैयार करने में शामिल रहे उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को कानूनी कार्रवाई का सामना करना होगा. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री सिसोदिया यह झूठ फैलाने के लिए संवाददाता सम्मेलनों के माध्यम से कहानियां गढ़ रहे हैं कि आबकारी नीति लागू करने में कोई घोटाला नहीं हुआ और सिसोदिया बेगुनाह हैं.
इस मुद्दे पर आप की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी. पात्रा ने आबकारी घोटाले के आरोपी अमित अरोड़ा के खिलाफ हाल में एक अदालत में प्रस्तुत प्रवर्तन निदेशालय के रिमांड नोट का जिक्र करते हुए संवाददाताओं से कहा, ‘‘सिसोदिया के खिलाफ जांच चल रही है और उनके खिलाफ आरोप बहुत गंभीर हैं.’’ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आबकारी नीति 2021-22 के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं के मामले में इस साल अगस्त में सिसोदिया और कई अन्य लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया था. यह भी पढ़ें : देश की खबरें | उन्नाव में तीन वाहनों में टक्कर के बाद आग लगी, चालक-परिचालक समेत तीन की मौत
केजरीवाल सरकार ने आबकारी नीति के मामले में दिल्ली के उप राज्यपाल वी के सक्सेना द्वारा सीबीआई जांच की सिफारिश किये जाने के बाद नवंबर 2021 में लागू की गई इस नीति को समाप्त कर दिया था. पात्रा ने आरोप लगाया कि आप ने रिश्वत के लेन-देन के लिए आबकारी नीति बनाई थी
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2022 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

