देश की खबरें | इसरो की प्रतियोगिता में पहले दस में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों से मिले सिसोदिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली सरकार द्वारा संचालित स्कूलों के उन दो छात्रों से शुक्रवार को मुलाकात की जिन्होंने अखिल भारतीय इसरो साइबर स्पेस निबंध लेखन प्रतियोगिता में पहले दस में स्थान प्राप्त किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली सरकार द्वारा संचालित स्कूलों के उन दो छात्रों से शुक्रवार को मुलाकात की जिन्होंने अखिल भारतीय इसरो साइबर स्पेस निबंध लेखन प्रतियोगिता में पहले दस में स्थान प्राप्त किया है।

इसरो साइबर स्पेस द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में पश्चिम विहार स्थित आरपीवीवी स्कूल के छात्र वरुण कुमार वर्मा ने तीसरा और शारदा सेन राजकीय कन्या सर्वोदय विद्यालय (एसएसआरकेवी) की छात्रा मनीषा रैकवार ने सातवां स्थान प्राप्त किया है।

यह भी पढ़े | Video Of J&K Terrorist’s Surrender: सुरक्षाबलों ने कश्मीर में अपनी सुझबुझ से आतंकी का कुछ यूं कराया सरेंडर, VIDEO देख आप भी करेंगे सलाम.

दिल्ली सरकार की ओर से जारी एक वक्तव्य के अनुसार वर्मा ने सिसोदिया से कहा कि वह वैज्ञानिक बनना चाहता है और रैकवार ने कहा कि वह आईएएस अधिकारी बनना चाहती है।

सिसोदिया ने कहा, “हमें विज्ञान के क्षेत्र में और अधिक कार्यक्रम आयोजित कराने चाहिए जिसमें न केवल भारत बल्कि विश्व भर के छात्र भाग ले सकें।”

यह भी पढ़े | Gang Raped in Jharkhand: झारखंड में 7 दिनों के भीतर दूसरी नाबालिग लड़की की गैंगरेप के बाद हत्या.

उन्होंने कहा, “इसके लिए दिल्ली सरकार अखिल भारतीय कार्यक्रम आयोजित करने का लगातार प्रयास करेगी ताकि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे देश को विज्ञान के क्षेत्र में आगे ले जा सकें।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\