खेल की खबरें | सरकार के साथ मिलकर फुटबाल सत्र का भाग्य तय करेगा सिरी ए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. खेल मंत्री विन्सेंजो स्पेडोफोरा इटली फुटबाल महासंघ और लीगा सिरी ए के प्रमुखों को बताएंगे कि क्या लगभग तीन महीने के बाद वापसी के लिये स्वास्थ्य संबंधी परिस्थितियां अनुकूल हैं।

खेल मंत्री विन्सेंजो स्पेडोफोरा इटली फुटबाल महासंघ और लीगा सिरी ए के प्रमुखों को बताएंगे कि क्या लगभग तीन महीने के बाद वापसी के लिये स्वास्थ्य संबंधी परिस्थितियां अनुकूल हैं।

कोरोना वायरस महामारी के कारण सिरी ए और इटालियन कप के मैच नौ मार्च से नहीं खेले गये हैं। इस बीमारी के कारण देश में लगभग 33,000 लोगों की जान गयी है।

यह भी पढ़े | ड्रग्स रखने के आरोप में श्रीलंकाई क्रिकेटर शेहान मदुशनका को पुलिस ने हिरासत में लिया.

फुटबाल क्लबों ने 19 मई से समूह में अभ्यास करना शुरू कर दिया लेकिन मैच मध्य जून तक शुरू नहीं हो पाएंगे।

संकेत मिल रहे हैं स्पेडोफोरा और सरकार की वैज्ञानिक तकनीकी समिति प्रस्तावित स्वास्थ्य प्रोटोकॉल और सत्र को फिर से शुरू करने पर सहमत हो जाएंगे।

यह भी पढ़े | वेस्टइंडीज के टेस्ट खिलाड़ी मैदान में ट्रेनिंग के लिए लौटे.

अगर गुरुवार को फैसला अनुकूल रहता है तो सिरी ए और इटालियन कप के बाकी बचे मैचों का कार्यक्रम तय करने के लिये लीगा सिरी ए की शुक्रवार को बैठक होगी।

एएफपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now