एजेंसी न्यूज

IPL 2024: मोहम्मद सिराज की स्विंग, आक्रामकता से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और भारत की बढ़ीं उम्मीदें, टीम प्रबंधन को राहत

मोहम्मद सिराज की फॉर्म में वापसी ने इस आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की वापसी में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और इस तेज गेंदबाज के अच्छे प्रदर्शन ने अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम प्रबंधन को भी राहत दी होगी।.

IPL 2024: मोहम्मद सिराज की स्विंग, आक्रामकता से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और भारत की बढ़ीं उम्मीदें, टीम प्रबंधन को राहत
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Photo Credits: IPL/Twitter)

बेंगलुरू, पांच मई: मोहम्मद सिराज की फॉर्म में वापसी ने इस आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की वापसी में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और इस तेज गेंदबाज के अच्छे प्रदर्शन ने अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम प्रबंधन को भी राहत दी होगी. यह भी पढ़ें: IPL 2024: PBKS vs CSK मैच से पहले एमएस धोनी और रविंद्र जडेजा ने जमकर प्रैक्टिस की, देखें वीडियो

सिराज ने आईपीएल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ पावर प्ले में शानदार प्रदर्शन करते हुए शुभमन गिल और रिद्धिमान साहा के विकेट लिए. उन्होंने अपने शुरुआती दो ओवर में नौ रन देकर दो विकेट चटकाए जिससे निश्चित तौर पर राष्ट्रीय टीम को मजबूती मिलेगी क्योंकि आईसीसी की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उनके जसप्रीत बुमराह के साथ नई गेंद साझा करने की उम्मीद है.

पिछले पांच वर्षों से सिराज के साथ काम कर रहे आरसीबी के सहायक कोच एडम ग्रिफिथ ने इस बदलाव का कारण ‘गेंद को फिर से स्विंग कराने’ को बताया. ग्रिफिथ ने टाइटंस के खिलाफ आरसीबी की चार विकेट की जीत के बाद कहा, ‘‘वह हमारे समूह का अगुआ है. वह पिछले कुछ वर्षों में भारत के लिए काफी मैच खेला है और काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. यह सिर्फ उसकी अच्छी गेंदबाजी नहीं है, यह उसकी आक्रामकता है, उसकी बॉडी लैंग्वेज है, बल्लेबाजों का विकेट लेने की कोशिश करना है. हम जो करने का प्रयास कर रहे हैं, उसका यह एक महत्वपूर्ण हिस्सा है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘उसका गेंद को फिर से स्विंग कराना, अच्छी गति से गेंदबाजी करना और आक्रामक होना हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2024 12:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).