देश की खबरें | कोरोना वायरस के साथ ‘एकल उपयोग’ प्लास्टिक ने की बड़ी वापसी: पर्यावरणविद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पर्यावरणविद अनूप नौटियाल ने सोमवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस के साथ ‘एकल उपयोग’ प्लास्टिक ने भी बड़ी वापसी की है जो इस पर रोक लगाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल को एक बड़ा झटका है।

देहरादून, छह जुलाई पर्यावरणविद अनूप नौटियाल ने सोमवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस के साथ ‘एकल उपयोग’ प्लास्टिक ने भी बड़ी वापसी की है जो इस पर रोक लगाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल को एक बड़ा झटका है।

उन्होंने कहा कि देश में लंबे समय तक रहे लॉकडाउन की वजह से पर्यावरण पर अच्छा असर पड़ा और प्रदूषण के स्तर में गिरावट आई, लेकिन महामारी से लड़ने के लिए मास्क, दस्तानों, फेस शील्ड, पीपीई किट और सैनिटाइजर की बोतलों के बढ़ते इस्तेमाल ने नयी चिंताएं बढ़ा दी हैं।

यह भी पढ़े | हरियाणा सरकार का फैसला, प्राइवेट नौकरियों में 75 फीसदी युवाओं को मिलेगी नौकरी.

नौटियाल ने कहा, ‘‘कोई भी यह बात स्वीकार करेगा कि कोरोना वायरस संक्रमण की शुरुआत के बाद एकल उपयोग प्लास्टिक की बड़ी वापसी हुई है। स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले की प्राचीर से इसपर (एकल उपयोग प्लास्टिक) रोक लगाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद इसके खिलाफ शुरू हुआ अभियान लगभग मृतप्राय हो गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद ‘एकल उपयोग’ प्लास्टिक पर रोक के लिए देशभर में एक माहौल बन गया था। ‘स्वच्छता ही सेवा’ नाम से एक बड़ा अभियान शुरू हुआ था। अभियान का समर्थन करने के लिए देहरादून में लगभग एक लाख लोगों ने मानव श्रृंखला बनाई थी।’’

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र पुलिस पर टुटा कोरोना का कहर: 24 घंटे के भीतर 279 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित, कुल संख्या 5,454 हुई.

नौटियाल ने कहा कि लेकिन कोरोना वायरस के आने के साथ यह सब थम गया है क्योंकि महामारी से बचने के लिए मास्क, दस्ताने, फेस शील्ड और पीपीई किट पहनना जरूरी हो गया है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 की वजह से महीनों तक बंद रहीं अनेक गतिविधियां अब शुरू हो गई हैं। ‘एकल उपयोग’ प्लास्टिक के खिलाफ बने माहौल को ‘अनलॉक-2’ के दौरान पुनर्जीवित किए जाने की आवश्यकता है।

यह पूछे जाने पर कि जब मास्क, सैनिटाइजर, दस्तानों और पीपीई किट का इस्तेमाल जरूरी है तो यह कैसे हो सकता है, नौटियाल ने कहा कि मौजूदा वस्तुओं की जगह दोबारा इस्तेमाल हो सकने वाले मास्क और दस्ताने तथा अन्य चीजें बनाने के लिए सामूहिक प्रयास किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में महामारी के मद्देनजर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जैव चिकित्सा कचरा निस्तारण के लिए एक संस्थागत तंत्र बनाया जाना चाहिए।

नौटियाल ने 2014 के लोकसभा चुनाव में टिहरी सीट से आम आदमी पार्टी के टिकट पर अपनी किस्मत आजमाई थी, लेकिन हार गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\