देश की खबरें | गायक दिलजीत दोसांझ ने सिंधु बार्डर पहुंच कर किसानों को दिया समर्थन
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

सोनीपत(हरियाणा), पांच दिसंबर गायक एवं अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने शनिवार को सिंधु बॉर्डर पहुंच कर नये कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों को अपना समर्थन दिया।

दोसांझ ने धरना स्थल पर पहुंच कर आंदोलनरत किसानों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ केंद्र सरकार से हमारा सिर्फ यह निवेदन है कि वह किसानों की मांग पूरी करे। हर कोई यहां शांतिपूर्ण ढंग से बैठा है और पूरा देश किसानों के साथ है।’’

यह भी पढ़े | Farmers Protest: बैठक के बाद बोले कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, MSP पर कोई खतरा नहीं, किसानों की सभी शंकाओं का समाधान करेगी सरकार.

उन्होंने कहा, ‘‘ ट्विटर पर चीजों को घुमाया जाता है, मुद्दों को ना भटकाएं।’’

वहीं, धरने में शामिल होने आए एक किसान को शुक्रवार रात एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। इस घटना में किसान के साथ कार चालक की भी मौत हो गई। यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर गांव रसोई के पास हुई।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: पटना के गांधी मैदान में बिना इजाजत किसानों के समर्थन में RJD का प्रदर्शन, तेजस्वी यादव समेत 19 नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज.

पुलिस ने बताया कि विपरीत दिशा से आए ईको वैन चालक ने धरने में शामिल होने आए एक किसान को टक्कर मार दी। हादसे के बाद अनियंत्रित हुई ईको वैन भी एक अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिससे किसान व ईको वैन चालक दोनों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतक किसान की पहचान पंजाब के नवांशहर के गांव हसनपुर खुर्द निवासी सुरेंद्र सिंह (50) के रूप में की गई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर उनका पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)