देश की खबरें | गायक-अभिनेता शक्ति ठाकुर का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जाने-माने गायक व अभिनेता शक्ति ठाकुर को सोमवार को यहां उनके निवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 73 साल के थे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, पांच अक्टूबर जाने-माने गायक व अभिनेता शक्ति ठाकुर को सोमवार को यहां उनके निवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 73 साल के थे।

उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां मोनाली और मेहुली हैं। मोनाली भी लोकप्रिय गायिका हैं।

यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव को बताया अपना छोटा भाई, महागठबंधन की तरफ से CM उम्मीदवार बनाए जाने पर दी शुभकामनाएं.

वह पिछले कुछ साल से उम्र से संबंधित बीमारियों से ग्रस्त थे।

स्विटरजरलैंड में रह रहीं मोनाली ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘श्री शक्ति ठाकुर ...मेरे पिता, मेरे सबकुछ... मेरे अस्तिव का मूलाधार, मेरे बहुत बड़े आलोचक और मेरे गुरू... मेरे सिर पर दिव्य हाथ रखने वाले... अमर बाबा... हम सभी से विदा हो गये।’’

यह भी पढ़े | Mukhtar Abbas Naqvi On Farm Laws Row: कृषि बिल के विरोध पर बोले केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, किसानों के हितों पर खंजर चला रही है कांग्रेस.

उन्होंने लिखा, ‘‘ मैंने अपने जीवन में इतना सहृदय और नम्र व्यक्ति नहीं देखा... वह हरफनमौला तो नहीं लेकिन कई विधाओं के विशेषज्ञ थे... उनकी नम्रता मुझे पूरे जीवन चकित करती थी... एक ऐसा तेज दिमाग जिसे पकड़ पाना दूसरों के लिए मुश्किल था।’’

दूसरी बेटी मेहुली ने फेसबुक पर लिखा, ‘‘मेरे पिता नहीं रहे... वह दिल का दौरा पड़ने से चल बसे। (मैं) कुछ नहीं कर पायी।’’

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘ शक्ति ठाकुर के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। बांग्ला और हिंदी फिल्मों के जाने माने पार्श्वगायक और अभिनेता ठाकुर ने 80 के दशक में एक आधुनिक संगीत कलाकार के रूप लोकप्रियता हासिल की। उनका देहांत संगीत की दुनिया के लिए अपूरणीय क्षति है।’’

ठाकुर ने 1976 में तपन सिन्हा की फिल्म ‘हार्मोनियम’ से पार्श्वगायन में कदम रखा था। उन्होंने 1980 के दशक में अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।

उन्होंने ‘दादर कीर्ति’ और ‘भालोबासा भालोबासा’ सहित कई फिल्मों में अभिनय भी भी किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\