विदेश की खबरें | सिंगापुर के भारतीय मूल के पूर्व मंत्री को चांगी जेल में 6.9 वर्ग मीटर का एक-सेल मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर के भारतीय मूल के पूर्व परिवहन मंत्री एस ईश्वरन को भ्रष्टाचार के एक मामले में 12 माह की सजा सुनाए जाने के बाद चांगी जेल में 6.9 वर्ग मीटर की एकल-कोठरी दी गई है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सिंगापुर, आठ अक्टूबर सिंगापुर के भारतीय मूल के पूर्व परिवहन मंत्री एस ईश्वरन को भ्रष्टाचार के एक मामले में 12 माह की सजा सुनाए जाने के बाद चांगी जेल में 6.9 वर्ग मीटर की एकल-कोठरी दी गई है।

सिंगापुर जेल सेवा (एसपीएस) ने बताया कि सत्तारूढ़ पीपुल्स एक्शन पार्टी के सदस्य के रूप में तीन दशकों से राजनीति में सक्रिय 62 वर्षीय ईश्वरन को सोमवार को ‘‘उच्च सुरक्षा जोखिम’’ के कारण एकल-कोठरी में रखा गया।

ईश्वरन को सोने के लिए एक चटाई और दो कंबल दिए गए हैं।

समाचार चैनल ‘न्यूज एशिया’ ने एसपीएस के हवाले से कहा, ‘‘सभी कैदियों को रोजाना की जरूरत के सामान के तौर पर टूथब्रश, टूथपेस्ट, कपड़े, चप्पल, तौलिया और भोजन के लिए प्लास्टिक का चम्मच दिया जाता है।’’

एसपीएस ने कहा कि कैदियों को अपने परिवार के सदस्यों और प्रियजनों के साथ आमने-सामने की मुलाकात, टेली-विजिट या ई-पत्र के माध्यम से संपर्क रखने की छूट मिलती है।

अन्य सभी कैदियों की तरह ईश्वरन प्रति माह अधिकतम दो मुलाकातें कर सकते हैं और चार ई-पत्र लिख सकते हैं।

ईश्वरन ने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘‘पिछले तीन दशकों से अपने निर्वाचन क्षेत्र और सिंगापुर के लोगों की सेवा करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। जैसे-जैसे मेरे जीवन का यह अध्याय समाप्त हो रहा है, मैं और मेरा परिवार कृतज्ञता और नयी आशा के साथ भविष्य की ओर देख रहे हैं।’’

ईश्वरन (62) को दो उद्योगपतियों से सात साल की अवधि में करीब 3,13,200 डॉलर के अवैध उपहार हासिल करने और न्याय को अवरुद्ध करने के मामले में पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार को कारावास की सजा सुनाई गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\