विदेश की खबरें | सिंगापुर डॉर्मिटोरी में रहने वाले प्रवासी कामगारों को मनोरंजन केंद्र जाने की अनुमति देगा

सिंगापुर, 29 अक्टूबर सिंगापुर कोरोना वायरस की वजह से मार्च महीने से ही अपने डॉर्मिटोरी (सामूहिक शयनकक्ष) में सीमित कुछ विदेशी कामगारों को मनोरंजन केंद्रों में जाने की अनुमति देगा।

सरकार ने यह कदम देश में सामुदायिक स्तर पर घटी संक्रमण दर के बाद पाबंदियों में दी जा रही ढील के तहत उठाया है।

यह भी पढ़े | Sex Amid Coronavirus: कोरोना वायरस महामारी के दौरान दुनिया के इन देशों में लोगों ने बनाई सेक्स से दूरी, सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा.

मानवबल मंत्रालय के हवाले से चैनल न्यूज एशिया ने बताया कि शनिवार से डॉर्मिटोरी में रहने वाले वे विदेशी कामगार जिनकी कोविड-19 जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है, अपने साप्ताहिक अवकाश पर मनोरंजन केंद्र जा सकेंगे।

यह फैसला दो महीने के परीक्षण के बाद आया है जिसमें 300 डॉर्मिटोरी में रहने वाले करीब 30 हजार प्रवासी कामगारों को छुट्टी के दिन मनोरंजन केंद्र जाने की अनुमति दी गई थी।

यह भी पढ़े | Terror Attack in France: फ्रांस के नीस में संदिग्ध आतंकी हमला, कम से कम 3 की मौत, कई जख्मी.

इन केंद्रों पर कामगार किराने के सामान की खरीददारी कर सकेंगे, पैसे भेज सकेंगे, बाल कटा सकेंगे और अपने दोस्तों के साथ खाना खा सकेंगे।

इन केंद्रों पर सुरक्षित दूरी अधिकारी होंगे जो सुनिश्चित करेंगे की कामगार कोविड-19 सुरक्षा नियमों का अनुपालन करें।

डॉर्मिटोरी में रहने वाले कामगारों को आवंटित मनोरंजन केंद्र में जाने के लिए 'एसजीवर्कपास' मोबाइल ऐप के जरिये वहां जाने से सात दिन पहले एक्जिट पास के लिए आवेदन करना होगा और भीड़-भाड़ से बचने के लिए पूर्व निर्धारित समय लेना होगा।

इस बीच, सिंगापुर में बृहस्पतिवार को बाहर से आए सात लोगों में संक्रमण की पुष्टि के बाद देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 57,994 हो गई। ये सात लोग बुधवार को बेल्जियम, स्विट्जरलैंड, म्यांमार और फिलीपींस से आए थे और यहां आने के बाद से उन्हें तय अवधि के लिए पृथक-वास में रहने के लिए कहा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)