खेल की खबरें | सिंगापुर ओपन : त्रिसा और गायत्री का सफर सेमीफाइनल में हार से समाप्त हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी का सिंगापुर ओपन में स्वप्निल सफर शनिवार को यहां सेमीफाइनल में नामी मातसुयामा और चिहारू शिडा की दुनिया की चौथे नंबर की जोड़ी से सीधे गेम में हार के साथ समाप्त हो गया।

सिंगापुर, एक जून भारत की त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी का सिंगापुर ओपन में स्वप्निल सफर शनिवार को यहां सेमीफाइनल में नामी मातसुयामा और चिहारू शिडा की दुनिया की चौथे नंबर की जोड़ी से सीधे गेम में हार के साथ समाप्त हो गया।

इस हार से भारत का बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 750 में भी अभियान खत्म हो गया।

गैर वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी की निगाहें शीर्ष 10 खिलाड़ियों पर जीत की हैट्रिक बनाने पर लगी थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता त्रिसा और गायत्री की जोड़ी जापान की खिलाड़ियों के आगे नहीं टिक सकीं जिन्होंने 47 मिनट में 23-21 21-11 से जीत हासिल की।

जापान की जोड़ी ने इस तरह फरवरी में एशिया टीम चैम्पियनशिप में त्रिसा और गायत्री से सेमीफाइनल में मिली हार का बदला चुकता किया। जापान की जोड़ी का भारतीय जोड़ी के खिलाफ जीत का रिकॉर्ड अब 3-1 हो गया है।

त्रिसा और गायत्री ने इससे पहले दुनिया की दूसरे नंबर की बाएक हा ना और ली सो ही की जोड़ी को प्री क्वार्टर में और दुनिया की छठे नंबर की किम सो यियोंग और कोंग ही यंग की जोड़ी को क्वार्टरफाइनल में हराया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Satta Bazar Favorite Team: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें