Singapore: जहरीली गैस से जान गंवाने वाले भारतीय का शव गृहनगर भेजा गया
सिंगापुर में जहरीली गैस से जान गंवाने वाले भारतीय मूल के व्यक्ति का शव अंतिम संस्कार के लिए भारत में उसके गृहनगर भेजा गया है.
सिंगापुर, 29 मई : सिंगापुर में जहरीली गैस से जान गंवाने वाले भारतीय मूल के व्यक्ति का शव अंतिम संस्कार के लिए भारत में उसके गृहनगर भेजा गया है. 'सुपरसोनिक मेंटेनेंस सर्विसेज' में सफाई संचालन प्रबंधक पद र कार्यपरत 40 वर्षीयक में सफाई करते समय जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई थी.
शिवरामन और दो मलेशियाई कर्मचारियों को पूर्वाह्न करीब सवा 11 बजे टैंक में बेहोश पाया गया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ देर बाद शिवरामन की मौत हो गई. मलेशियाई मजदूर अभी भी गहन देखभाल में हैं. पीयूबी ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया कि मजदूर हाइड्रोजन सल्फाइड गैस की चपेट में आ गये थे. यह गैस जल शोधन प्रक्रिया के दौरान निकलती है. यह भी पढ़ें : MP 8 Murder Case: छिंदवाड़ा में परिवार के आठ लोगों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद भी लगाई फांसी
'द स्ट्रेट्स टाइम्स' और तमिल के दैनिक समाचारपत्र 'तमिल मुरासु' की खबर के मुताबिक शिवरामन के शव को 26 मई को परिवार और मित्रों को सौंप दिया गया था और 28 मई को शव को भारत भेजा गया.
(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2024 09:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

