खेल की खबरें | फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में हारी सिंधू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू शनिवार को यहां महिला एकल सेमीफाइनल में जापान की सयाका तकाहाशी से तीन गेम तक चले संघर्षपूर्ण मैच में हारकर फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गयी।

पेरिस, 30 अक्टूबर भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू शनिवार को यहां महिला एकल सेमीफाइनल में जापान की सयाका तकाहाशी से तीन गेम तक चले संघर्षपूर्ण मैच में हारकर फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गयी।

हैदराबाद की 26 वर्षीय खिलाड़ी पहला गेम जीतने का फायदा नहीं उठा पायी और विश्व में 15वें नंबर की तकाहाशी से 21-18, 16-21, 12-21 से हार गयी।

सिंधू को इस तरह से 29 वर्षीय जापानी खिलाड़ी से आठ मुकाबलों में चौथी हार का सामना करना पड़ा।

मौजूदा विश्व चैंपियन सिंधू पिछले सप्ताह ओडेन्से में डेनमार्क ओपन के क्वार्टर फाइनल में हार गयी थी।

विश्व में सातवें नंबर की भारतीय खिलाड़ी ने सकारात्मक अंदाज में शुरुआत की। दोनों खिलाड़ी पहले गेम में एक समय 5-5 और फिर 9-9 से बराबरी पर थी। जापानी खिलाड़ी हालांकि ब्रेक के समय 11-10 से आगे थी। सिंधू ने ब्रेक के बाद वापसी की और 17-16 से आगे हो गयी।

सिंधू के पास इसके बाद चार गेम प्वाइंट थे जिसमें उन्होंने दो गंवाये लेकिन तीसरे पर पहला गेम अपने नाम करने में सफल रही।

दूसरे गेम में भी सिंधू ने शुरू में अपनी लय बनाये रखी थी। वह एक समय 5-2 से आगे थे लेकिन तकाहाशी ने जल्द ही स्कोर 6-6 से बराबरी पर ला दिया। सिंधू ने शानदार रक्षण दिखाया और कुछ करारे शॉट जमाकर 9-6 से बढ़त बनायी और ब्रेक तक खुद को आगे रखा।

लेकिन ब्रेक के बाद सिंधू ने लगातार गलतियां की जिससे जापानी खिलाड़ी 13-12 से आगे हो गयी। तकाहाशी ने जल्द ही 18-14 से बढ़त बनायी और फिर मैच को निर्णायक गेम तक खींच दिया।

तीसरे गेम में भी दोनों खिलाड़ियों ने शुरू में एक दूसरे को कड़ी चुनौती दी लेकिन खेल आगे बढ़ने के साथ तकाहाशी ने दबदबा बनाना शुरू कर दिया। वह ब्रेक तक 11-6 से आगे थी। उन्होंने यह बढ़त आखिर तक बनाये रखी और नौ मैच प्वाइंट हासिल किये। सिंधू इनमें से केवल एक का बचाव कर पायी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India T20I Stats At Narendra Modi Stadium: अहमदाबाद में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत के आकंड़ों पर एक नजर

How To Book India vs New Zealand T20 World Cup 2026 Final Ticket: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच का टिकट ऑनलाइन कैसे बुक करें? जानें प्राइस और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एंट्री डिटेल

Cannibalism Horror: एमपी के उज्जैन में शख्स ने 16 साल के लड़के की हथौड़े से ली जान, उसका मांस खाया और खून पिया, आरोपी गिरफ्तार

India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच फाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\