खेल की खबरें | सिंधू फ्रेंच ओपन में ओलंपिक चैम्पियन चेन से हारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू ने जबर्दस्त जुझारूपन दिखाया लेकिन फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में ओलंपिक चैम्पियन चेन यू फेइ से हार गई ।
पेरिस, आठ मार्च दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू ने जबर्दस्त जुझारूपन दिखाया लेकिन फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में ओलंपिक चैम्पियन चेन यू फेइ से हार गई ।
चोट के कारण चार महीने बाद वापसी कर रही सिंधू ने करीब डेढ घंटे तक चले मुकाबले में अपनी फिटनेस और कौशल की बानगी पेश की लेकिन 24 . 22, 17 . 21, 18 . 21 से पराजय झेलनी पड़ी ।
सिंधू ने 2019 में दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी चेन को हराकर विश्व चैम्पियनशिप स्वर्ण जीता था । उसके बाद से पिछले दो मुकाबलों में वह चेन से हार चुकी है ।
वहीं भारत की स्टार जोड़ी सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी मलेशिया के मान वेइ चोंग और केइ वू ती को सीधे गेम में हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई ।
चाइना ओपन 2023, मलेशिया ओपन सुपर 1000 और इंडिया ओपन सुपर 750 में उपविजेता रही सात्विक और चिराग की जोड़ी ने मलेशियाई जोड़ी को 21 . 13, 21 . 12 से हराया ।
यह मुकाबला सिर्फ 32 मिनट तक चला । अब उनका सामना थाईलैंड के जोमकोह सुपाक और केडरेन के से होगा ।
महिला युगल में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई । उन्होंने सातवीं वरीयता प्राप्त जापान की युकी फुकुशिमा और सायाका हिरोता को 21 . 18, 21 . 13 से हराया । अब उनका सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त किंग चेन चेन और यि फान जिया की चीनी जोड़ी से होगा ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2024 05:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

