एजेंसी न्यूज

Malaysia Masters 2023: भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी एच एस प्रणय मलेशिया मास्टर्स के फाइनल में, सिंधू हारी

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी एच एस प्रणय मलेशिया मास्टर्स में पुरूष एकल फाइनल में पहुंच गए जब उनके प्रतिद्वंद्वी इंडोनेशिया के क्रिस्टियन एडिनाटा ने घुटने में चोट लगने के कारण सेमीफाइनल मैच छोड़ दिया.

Malaysia Masters 2023: भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी एच एस प्रणय मलेशिया मास्टर्स के फाइनल में, सिंधू हारी
एचएस प्रणय मलेशिया मास्टर्स के फाइनल में पहुंचे (Photo Credit: Nav Bharat Times)

कुआलालंपुर, 27 मई: भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी एच एस प्रणय मलेशिया मास्टर्स में पुरूष एकल फाइनल में पहुंच गए जब उनके प्रतिद्वंद्वी इंडोनेशिया के क्रिस्टियन एडिनाटा ने घुटने में चोट लगने के कारण सेमीफाइनल मैच छोड़ दिया. दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी प्रणय उस समय 19 . 17 से आगे चल रहे थे जब एडिनाटा को चोट लगी. यह भी पढ़ें: IPL 2023: गेंदबाजों के फिट नहीं होने पर विकल्प तलाशेगा मुंबई इंडियंस , मुख्य कोच मार्क बाउचर ने दिया बड़ा बयान

विश्व जूनियर चैम्पियनशिप 2019 विजेता एडिनाटा को प्रणय और इंडोनेशियाई कोच ने संभाला. इसके बाद उन्हें कोर्ट से बाहर ले जाया गया. प्रणय का सामना अब चीन के वेंग होंग यांग और चीनी ताइपै के लिन चुन यि के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा. यह इस सत्र में उनका पहला फाइनल होगा और पिछले साल स्विस ओपन फाइनल हारने के बाद से दूसरा फाइनल है. वहीं दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू सेमीफाइनल में इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मरिस्का टी से 14 . 21, 17 . 21 से हारकर बाहर हो गई .

ग्रेगोरिया के खिलाफ सात मैच जीतने के बाद सिंधू की यह लगातार दूसरी हार थी. प्रणय ने अपने मैच में शानदार शुरूआत करके 11 . 1 की बढत बना ली. ब्रेक के बाद एडिनाटा ने अगले नौ में से सात अंक बनाये । प्रणय ने क्रॉसकोर्ट पर स्मैश लगाकर आत्मविश्वास वापिस हासिल किया लेकिन सहज गलतियों और एडिनाटा के शानदार खेल के दम पर स्कोर 10 . 14 हो गया.

एक समय स्कोर 16 . 16 था लेकिन प्रणय ने जल्दी ही 19 . 17 की बढत बना ली. एडिनाटा को चोट लगने से मुकाबला खत्म हो गया. दूसरे मैच में सिंधू आक्रामक खेल नहीं दिखा सकी और ग्रेगोरिया के शानदार डिफेंस का उनके पास कोई जवाब नहीं था. कोच विधि चौधरी उनका हौसला बढाती रही लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ. ग्रेगोरिया लगातार उन पर दबाव बनाती रही.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2023 03:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).