एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पिछले साल मई से अब तक पाकिस्तानी जेलों में सात भारतीय मछुआरों की मौत हो चुकी है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान की जेलों में पिछले साल मई से अब तक सात भारतीय मछुआरों की मौत हो चुकी है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पिछले साल मई से अब तक पाकिस्तानी जेलों में सात भारतीय मछुआरों की मौत हो चुकी है

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर पाकिस्तान की जेलों में पिछले साल मई से अब तक सात भारतीय मछुआरों की मौत हो चुकी है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, मौत का ताजा मामला तीन दिन पहले सामने आया है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की हिरासत में कुल 209 भारतीय मछुआरे हैं।

सूत्रों ने बताया कि इनमें से 181 मछुआरे पहले ही अपनी छह महीने की सजा पूरी कर चुके हैं और भारत ने उनकी राष्ट्रीयता की पुष्टि कर दी है। उन्हें भारत लौटने का अब भी इंतजार है।

उन्होंने बताया कि उनमें से कुछ 2021 से पाकिस्तान की हिरासत में हैं।

सूत्रों ने बताया कि 28 मछुआरों के लिए अब भी पाकिस्तान से राजनयिक पहुंच का इंतजार है।

भारतीय मछुआरे की मौत का ताजा मामला 25 अक्टूबर को सामने आया था।

उन्होंने बताया कि उसकी पहचान हरि के रूप में हुई है, लेकिन उसके बारे में अभी और कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

सूत्रों ने बताया कि सितंबर में भी सेराश नाम के एक अन्य भारतीय की पाकिस्तान की जेल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी।

उन्होंने बताया कि सेराश का पार्थिव शरीर 11 अक्टूबर को भारत भेज दिया गया था, जबकि हरि का शव अभी भेजा जाना बाकी है।

एक सूत्र ने बताया, ‘‘वर्ष 2023 से अब तक पाकिस्तान की जेलों में सात भारतीय मछुआरों की मौत हो चुकी है। उनकी मौत का कारण हृदयाघात और उच्च रक्तचाप के कारण होने वाली जटिलताएं थीं।’’

भारतीय विदेश मंत्रालय (एमईए) ने पाकिस्तान से उन भारतीय मछुआरों और सामान्य नागरिकों की रिहाई तथा स्वदेश वापसी में तेजी लाने को कहा था, जिन्होंने अपनी सजा पूरी कर ली है।

एमईए ने कहा था, ‘‘पाकिस्तान से अनुरोध किया गया है कि वह सभी भारतीय कैदियों और मछुआरों की सुरक्षा, संरक्षा तथा कल्याण सुनिश्चित करे, जब तक कि उनकी रिहाई और भारत वापसी न हो जाए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2024 10:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).