देश की खबरें | सिक्किम को मिल सकता है नया हवाई अड्डा, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: केंद्रीय मंत्री
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि सिक्किम में पर्यटन को बढ़ावा दिए जाने के मकसद से एक हवाई अड्डे का निर्माण किए जाने की संभावना है।
गंगटोक, पांच मई केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि सिक्किम में पर्यटन को बढ़ावा दिए जाने के मकसद से एक हवाई अड्डे का निर्माण किए जाने की संभावना है।
यहां रविवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अठावले ने कहा कि राज्य की समग्र प्रगति के लिए केंद्र प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व में सिक्किम राज्य पर्यटन के क्षेत्र में उल्लेखनीय रूप से प्रगति कर रहा है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री आठवले राज्य के दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे पूर्वोत्तर ने जबरदस्त प्रगति की है।
सिक्किम में पर्यटन को बढ़ावा दिए जाने के मकसद से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की मांग कर रही है।
राज्य का एकमात्र पाकयोंग हवाई अड्डा अक्सर कम दृश्यता की समस्या से जूझता है, जिसके कारण यहां महीनों तक सेवाएं बंद रहती हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)