एजेंसी न्यूज

Sikkim: भाजपा नेता डी टी लेप्चा ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता दोरजी शेरिंग लेप्चा ने मंगलवार को सिक्किम से राज्यसभा की एकमात्र सीट के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. दो बार के विधायक और पूर्व मंत्री 66 वर्षीय सिंह ने विधानसभा परिसर में निर्वाचन अधिकारी को अपना नामांकन पत्र सौंपा.

Sikkim: भाजपा नेता डी टी लेप्चा ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया
Photo Credits ANI

गंगटोक, 9 जनवरी : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता दोरजी शेरिंग लेप्चा ने मंगलवार को सिक्किम से राज्यसभा की एकमात्र सीट के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. दो बार के विधायक और पूर्व मंत्री 66 वर्षीय सिंह ने विधानसभा परिसर में निर्वाचन अधिकारी को अपना नामांकन पत्र सौंपा. इस अवसर पर मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग और भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष डी आर थापा भी मौजूद थे.

मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है. राज्यसभा सांसद हिशे लाचुंगपा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है. यदि आवश्यक हुआ तो मतदान 19 जनवरी को होगा. दो बार राज्यसभा सांसद रहे लाचुंगपा सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) से ताल्लुक रखते हैं. लेप्चा सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) और भाजपा के संयुक्त उम्मीदवार हैं. यह भी पढ़ें : ओडिशा सरकार ने टीका उत्पादन के लिए एनडीडीबी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

चुनाव की स्थिति में भी उनके जीतने की प्रबल संभावना है क्योंकि सत्तारूढ़ गठबंधन के पास 32 सदस्यीय विधानसभा में 31 का प्रचंड बहुमत है. विपक्षी एसडीएफ के पास एक ही विधायक है और वह पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग हैं. उम्मीद की जा रही है कि इस चुनाव में एसडीएफ अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2024 02:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).