Sikkim Avalanche: सिक्किम के नाथूला में भारी हिमस्खलन, 6 पर्यटकों की मौत; 11 घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सिक्किम के नाथुला इलाके में मंगलवार को हुए एक भीषण हिमस्खलन में छह पर्यटकों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गये। पुलिस के अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी।
गंगटोक, चार अप्रैल: सिक्किम के नाथुला इलाके में मंगलवार को हुए एक भीषण हिमस्खलन में छह पर्यटकों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गये. पुलिस के अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी.
घायलों को राज्य की राजधानी गंगटोक स्थित अस्पताल लाया जा रहा है. यह भी पढ़ें: ग्लेशियर अनुसंधान, प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र पर आम सहमति बनाएं : समिति
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां बताया, ‘‘बचाव अभियान और सड़क से बर्फ हटाने का कार्य जारी है.’’ नाथुला दर्रा चीन से लगी सीमा पर स्थित है और यह अपनी मनोरम सुंदरता के कारण पर्यटकों का एक प्रमुख आकर्षण केंद्र है. यह देश में हिमालय के सर्वाधिक महत्वपूर्ण दर्रो में एक है. यह गंगटोक से 55 किमी से अधिक की दूरी पर है.
रक्षा सूत्रों के मुताबिक, हिमस्खलन जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर दूरी की जानकारी देने वाले 14वें शिला स्तंभ के समीप आज तड़के हुआ, जिसमें 25-30 पर्यटक फंस गये थे. अधिकारियों ने बताया, ‘‘सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा शीघ्र ही बचाव अभियान शुरू किया गया और अब तक 22 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जिनमें से छह को एक गहरी घाटी से निकाला गया.’’
उन्होंने बताया कि करीब 350 लोग और 80 वाहन मार्ग पर फंसे गये थे, क्योंकि नाथुला से आने वाले मार्ग को बर्फ ने अवरूद्ध कर दिया था. इन लोगों और वाहनों को भी वापस ले आया गया है.
नाथुला समुद्र स्तर से 14,450 फुट की ऊंचाई पर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित है. यह भारत और चीन के बीच खुली तीन व्यापार सीमा चौकियों में एक है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2023 05:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

