बांकुड़ा (पश्चिम बंगाल),25 दिसंबर सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले 16 सैन्यकर्मियों में शामिल नायक गोपीनाथ माकुर को शोकसंतप्त परिवार के सदस्यों ने रविवार को अश्रुपूर्ण विदाई दी।
पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिला स्थित माकुर के पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
गौरतलब है कि शुक्रवार को सिक्किम के जेमा में सेना का एक ट्रक एक तीखे मोड़ पर सड़क से फिसल कर खाई में गिर गया, जिसमें 16 सैन्यकर्मियों की जान चली गई।
माकुर के परिवार के एक सदस्य ने बताया कि वह इस साल अगस्त में छुट्टी पर घर आए थे। वह 2001 में सेना में भर्ती हुए थे।
उनके पार्थिव शरीर को सैन्यकर्मियों द्वारा पूरे सैन्य सम्मान के साथ बिष्णुपुर क्षेत्र के भालुका गांव लाया गया। उनके परिवार में पत्नी और एक पुत्र हैं।
‘26 मैकेनाइज्ड इंफैंट्री’ के जवान का पार्थिव शरीर रविवार सुबह उनके गांव लाया गया। ग्रामीणों, सैन्यकर्मियों और जिले के पुलिस अधिकारियों ने माकुर को श्रद्धांजलि दी।
उनके पार्थिव शरीर को वायुसेना के विमान से दुर्गापुर हवाई अड्डे लाया गया था, जहां से सड़क मार्ग से भालुका गांव ले जाया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY