विदेश की खबरें | सिंगापुर में सिखों ने चार साल के अंतराल के बाद कीर्तन दरबार आयोजित किया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सिंगापुर, 23 दिसंबर सिंगापुर में सिखों ने चार साल के अंतराल के बाद कीर्तन दरबार आयोजित किया।

दक्षिण पूर्व एशिया के सबसे बड़े सिख धार्मिक आयोजन का दसवां संस्करण आयोजित किया गया जिसमें भारत, ब्रिटेन, अमेरिका और कनाडा से समुदाय की जानी-मानी हस्तियों की मेजबानी की जा रही है।

नाम रस ‘कीर्तन दरबार’ का आयोजन सिंगापुर एक्सपो में 23 दिसंबर से 26 दिसंबर तक किया जा रहा है।

द्विवार्षिक कार्यक्रम में कथा, कीर्तन, सेवा और सिमरन के चार दिन शामिल हैं।

इस कार्यक्रम में थिएटर प्रोडक्शन और सिख इतिहास पर एक प्रदर्शनी, सिख कला की एक गैलरी और सिखों से संबंधित सामान बेचने वाले स्टॉल शामिल हैं।

कार्यक्रम में भाग लेने वाले स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों में वरिष्ठ मंत्री थरमन शनमुगरत्नम शामिल होंगे।

हजारों सिखों और गैर-सिखों के ‘नाम रस’ में शामिल होने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)