जरुरी जानकारी | निर्यात में उल्लेखनीय सुधार, मई में गिरावट कम होकर 36 प्रतिशत : गोयल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के निर्यात में ‘उल्लेखनीय’ सुधार आ रहा है। मई में निर्यात 36 प्रतिशत घटा है। लेकिन अप्रैल की तुलना में इसमें सुधार है। अप्रैल में निर्यात 60 प्रतिशत घटा था। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को यह बात कही।

नयी दिल्ली, 11 जून देश के निर्यात में ‘उल्लेखनीय’ सुधार आ रहा है। मई में निर्यात 36 प्रतिशत घटा है। लेकिन अप्रैल की तुलना में इसमें सुधार है। अप्रैल में निर्यात 60 प्रतिशत घटा था। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को यह बात कही।

गोयल ने एक वेबिनार को संबोधित करते कहा कहा, ‘‘मुझे आपसे यह बात साझा करते हुए खुशी हो रही है कि निर्यात के मोर्चे पर चीजें उल्लेखनीय रूप से सुधर रही हैं। अप्रैल में जहां निर्यात 60 प्रतिशत घटा था, वहीं मई में यह गिरावट कम होकर 36 प्रतिशत पर आ गई है। ’’

यह भी पढ़े | Lottery Results Today on Lottery Sambad: पश्चिम बंगाल, केरल, सिक्किम और नागालैंड के सांबद लॉटरी के रिजल्ट lotterysambadresult.in पर करें चेक.

गोयल ने कहा कि देश का गैर-तेल निर्यात (पेट्रोलियम और लुब्रिकेंट) सिर्फ 30 प्रतिशत घटा है। इन आंकड़ों से यह भरोसा कायम होता है कि निर्यात के मोर्चे पर चीजें सुधर रही हैं।

उन्होंने कहा कि मई में ज्यादातर समय देश में लॉकडाउन रहा। इसके बावजूद गिरावट का आंकड़ा कम हो रहा है। जून का उल्लेख करते हुए गोयल ने कहा कि इस महीने चीजें और ठीक हुई हैं। उन्होंने कहा कि जून के पहले सप्ताह का निर्यात का आंकड़ा पिछले साल एक से सात जून, 2019 के बराबर है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: फैमिली पेंशन पाने का यह है नियम, जान लेंगे तो होगा फायदा.

उन्होंने कहा कि इस साल एक से सात जून के दौरान निर्यात 0.76 प्रतिशत घटकर 4.94 अरब डॉलर रहा है, जो पिछले साल इस अवधि में 5.03 अरब डॉलर था। गोयल ने कहा कि कुछ विवेकाधीन खर्च वाले क्षेत्रों पर दबाव हो सकता है। कपड़ा जैसे क्षेत्रों में स्थिति सुधरने में कुछ अधिक समय लग सकता है।

गोयल ने कहा, ‘‘मार्च, 2021 तक हम अप्रैल और मई में हुए नुकसान की भरपाई कर चुके होंगे। इन दो माह में निर्यात का नुकसान करीब 30 अरब डॉली होगा। मुझे पूरा भरोसा है कि हमारे निर्यातक और लॉजिस्टिक्स कंपनियां मिलकर इसे पूरा कर पाएंगी।’’

कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन के चलते अप्रैल में देश के निर्यात में लगातार दूसरे महीने गिरावट आई। अप्रैल में निर्यात 60.28 प्रतिशत घटकर 10.36 अरब डॉलर रहा। इसी तरह अप्रैल में आयात 58.65 प्रतिशत घटकर 17.12 अरब डॉलर पर आ गया। इस तरह माह के दौरान व्यापार घाटा 6.76 अरब डॉलर रहा, जो अप्रैल, 2019 में 15.33 अरब डॉलर था। वेबिनार का आयोजन स्टार्टअप कंपनी फ्रेटवाला ने किया था।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट