एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | शुभंकर शर्मा आयरिश ओपन में संयुक्त 76वें स्थान पर, आरोन रॉय ने बढ़त बनायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने दुबई ड्यूटी फ्री आयरिश ओपन के तीसरे दौर में चार बोगी व एक डबल बोगी कर दी और वह एक भी बर्डी नहीं लगा सके जिससे उन्होंने छह ओवर 76 का कार्ड खेला।

खेल की खबरें | शुभंकर शर्मा आयरिश ओपन में संयुक्त 76वें स्थान पर, आरोन रॉय ने बढ़त बनायी

बालीमेना (उत्तरी आयरलैंड), 27 सितंबर भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने दुबई ड्यूटी फ्री आयरिश ओपन के तीसरे दौर में चार बोगी व एक डबल बोगी कर दी और वह एक भी बर्डी नहीं लगा सके जिससे उन्होंने छह ओवर 76 का कार्ड खेला।

शुभंकर अब बिलकुल नीचे संयुक्त 67वें स्थान पर है।

यह भी पढ़े | RR vs KXIP IPL 2020: आज राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब की होगी भिडंत, शाम 7.30 बजे शुरू होगा मुकाबला.

भारतीय मूल के ब्रिटेन में जन्में आरोन रॉय ने अंतिम दौर से पहले एक स्ट्रोक की बढ़त हासिल कर ली है और वह अपने दूसरे यूरोपीय टूर खिताब की ओर बढ़ रहे हैं।

तीसरे दौर में रॉय आस्ट्रेलिया के मैवरिक एंटक्लिफ के साथ संयुक्त बढ़त बनाये थे लेकिन उन्होंने तीसरे दौर में 67 का कार्ड खेला।

यह भी पढ़े | KKR vs SRH 8th IPL Match 2020: शुभमन गिल का शानदार अर्धशतक, कोलकाता ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया.

रॉय ने अपना पहला यूरोपीय टूर खिताब 2018 में हांग कांग ओपन में जीता था।

एक अन्य भारतीय गोल्फर गगनजीत भुल्लर कट हासिल करने में चूक गये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2020 12:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).