खेल की खबरें | श्रीहरि नटराज 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के फाइनल में, आखिरी स्थान पर रहे कुशाग्र
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज ने शुक्रवार को राष्ट्रमंडल खेलों में पुरूषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के सेमीफाइनल में 54 . 55 सेकंड के समय से सातवें स्थान पर रहकर फाइनल के लिये क्वालीफाई किया।
बर्मिंघम, 30 जुलाई भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज ने शुक्रवार को राष्ट्रमंडल खेलों में पुरूषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के सेमीफाइनल में 54 . 55 सेकंड के समय से सातवें स्थान पर रहकर फाइनल के लिये क्वालीफाई किया।
वह अपनी हीट में चौथे और कुल सातवें स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंचे। दक्षिण अफ्रीका के पीटर कोएत्जे ने दोनों सेमीफाइनल में सबसे तेज 53.67 सेकेंड का समय निकाला।
बेंगलुरू के 21 वर्ष के नटराज ने इससे पहले अपनी हीट में 54 . 68 सेकंड का समय निकालकर सेमीफाइनल में जगह बनायी थी। वह अपनी हीट में तीसरे सबसे तेज और कुल पांचवें सबसे तेज तैराक रहे थे।
अब उनकी नजरें राष्ट्रमंडल खेलों में तैराकी में पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय बनने पर है । इससे पहले प्रशांत कर्माकर ने दिल्ली में 2010 राष्ट्रमंडल खेलों की पैरा तैराकी स्पर्धा में ऐतिहासिक कांस्य जीता था ।
तोक्यो ओलंपिक में नटराज क्लासीफिकेशन ए हीट में भाग लेने वाले पहले भारतीय बने थे । उन्होंने 54 . 31 सेकंड का समय निकाला था और वह पुरूषों की सौ मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में 27वें स्थान पर रहे थे ।
कुशाग्र रावत पुरूषों की 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में अपनी हीट में आखिरी स्थान पर रहे ।उन्होंने तीसरी हीट में एक मिनट 54 . 56 सेकंड का समय निकाला ।
इससे पहले साजन प्रकाश पुरूषों की 50 मीटर बटरफ्लाय में अपनी हीट में आठवें स्थान पर रहे । उन्होंने 25 . 01 सेकंड का समय निकाला । शीर्ष 16 तैराक सेमीफाइनल में पहुंचे हैं ।
कुशाग्र पुरूषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल में 3 : 57 . 45 सेकंड का समय निकालकर अपनी हीट में आखिरी स्थान पर रहे ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2022 05:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

