देश की खबरें | उत्तरी दिल्ली में दो समूहों के बीच लड़ाई में तोड़फोड़ के साथ गोलीबारी; तीन गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी दिल्ली के कुचा मोहतर खान क्षेत्र में करीब 12 लोगों के एक दूसरे समूह से सीधे तौर पर बदला लेने के लिए कथित रूप से एक इलाके में घुसने, हवा में गोलियां चलाने और वाहनों में तोड़फोड़ करने से तनाव बढ़ गया।
नयी दिल्ली, 17 अगस्त उत्तरी दिल्ली के कुचा मोहतर खान क्षेत्र में करीब 12 लोगों के एक दूसरे समूह से सीधे तौर पर बदला लेने के लिए कथित रूप से एक इलाके में घुसने, हवा में गोलियां चलाने और वाहनों में तोड़फोड़ करने से तनाव बढ़ गया।
दोनों समूहों के बीच पहले झगड़ा हुआ था।
यह भी पढ़े | Himachal Pradesh University: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कॉलेज की परीक्षाओं पर लगाई रोक.
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि घटना रविवार देर रात हुई।
उन्होंने बताया कि इस घटना के सिलसिले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, शेष अपराधियों को पकड़ने के लिए छापे मारे जा रहे हैं।
यह भी पढ़े | उज्जैन में बड़ा हादसा टला, बाल-बाल बचे राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया.
पुलिस ने बताया कि घटना में कम से कम तीन स्थानीय निवासियों को मामूली चोटें आईं।
घटना को लेकर मामला दर्ज किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)