देश की खबरें | रोहतक में गोलीबारी की घटना: गोली लगने से घायल चार साल के बच्चे की मौत हुई, मृतक संख्या छह हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के रोहतक जिले में पिछले हफ्ते कुश्ती के अखाड़े में हुई गोलीबारी में घायल हुए चार साल के एक बच्चे ने मंगलवार को दम तोड़ दिया, जिससे इस हत्याकांड में मरने वालों की संख्या छह हो गई।
चंडीगढ़, 16 फरवरी हरियाणा के रोहतक जिले में पिछले हफ्ते कुश्ती के अखाड़े में हुई गोलीबारी में घायल हुए चार साल के एक बच्चे ने मंगलवार को दम तोड़ दिया, जिससे इस हत्याकांड में मरने वालों की संख्या छह हो गई।
रोहतक स्थित स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में लड़के का इलाज चल रहा था। उसके माता-पिता, मनोज और साक्षी मलिक शुक्रवार (12 फरवरी) को कुश्ती स्थल पर गोलीबारी के दौरान मारे गए पांच लोगों में शामिल थे।
रोहतक पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा, "लड़के की आज मौत हो गई।"
उन्होंने कहा कि सिर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
कुश्ती कोच सुखविंदर को दिल्ली में 13 फरवरी को अपराध को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने कहा था कि हाल ही में कोच के खिलाफ कुछ शिकायतों के बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)