देश की खबरें | निशानेबाज दिव्यांश पंवार कोरोना पॉजिटिव, घर पर पृथकवास में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दुनिया के नंबर एक दस मीटर एयर राइफल निशानेबाज दिव्यांश सिंह पंवार कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाये गए हैं । भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने बुधवार को यह जानकारी दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 25 नवंबर दुनिया के नंबर एक दस मीटर एयर राइफल निशानेबाज दिव्यांश सिंह पंवार कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाये गए हैं । भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने बुधवार को यह जानकारी दी ।

पंवार भारत के लिये ओलंपिक कोटा हासिल कर चुके हैं ।फिलहाल उनमें कोई लक्षण नहीं पाये गए हैं और वह घर पर पृथकवास में है ।

यह भी पढ़े | CM योगी आदित्यनाथ से मिले फ्रांस के राजदूत इमैनुअल लेनिन, यूपी के साथ नई साझेदारी के लिए की चर्चा.

पंवार कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज पर चल रहे राष्ट्रीय शिविर का हिस्सा हैं ।

साइ ने एक बयान में कहा ,‘‘ निशानेबाज और सहयोगी स्टाफ एक सप्ताह के दीवाली ब्रेक पर थे और 18 नवंबर को शिविर में लौटे । वे सात दिन पृथकवास में थे और छठे दिन सभी की कोरोना जांच कराई गई जिसमें पंवार पॉजिटिव पाये गए ।’’

यह भी पढ़े | Prefix Zero: ध्यान दें! 15 जनवरी से लैंडलाइन से मोबाइल पर नंबर डायल करने से पहले लगाना पड़ेगा ‘0’.

इसमें कहा गया ,‘‘ उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है । साइ और एनएसएफ की ओर से पूरा सहयोग दिया जा रहा है ।’’

निशानेबाजों का शिविर 15 अक्टूबर से 14 दिसंबर तक चलेगा ।

शिविर में 32 निशानेबाज (18 पुरूष और 14 महिला) , आठ कोच, तीन विदेशी कोच और दो सहयोगी स्टाफ भाग ले रहे हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now