देश की खबरें | एसएचओ आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच के बारे में जल्द फैसला लेगी सरकार: गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि सरकार राजगढ़ के तत्कालीन थानाधिकारी एसएचओ विष्णुदत्त बिश्नोई आत्महत्या मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग पर जल्द ही फैसला करेगी।

जियो

जयपुर, एक जून राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि सरकार राजगढ़ के तत्कालीन थानाधिकारी एसएचओ विष्णुदत्त बिश्नोई आत्महत्या मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग पर जल्द ही फैसला करेगी।

समाज के एक प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को यहां मुख्यमंत्री गहलोत से मुलाकात की और इस प्रकरण की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की।

यह भी पढ़े | हिमाचल प्रदेश में मंदिर और रेस्तरां 8 जून से खुलेंगे- सरकार: 1 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

गहलोत ने ट्वीट कर बताया, ‘‘आज विश्नोई समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाक़ात करके राजस्थान पुलिस के निरीक्षक विष्णुदत्त विश्नोई के दुखद मृत्यु प्रकरण में सीबीआई जांच की मांग की। समाज के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सरकार इस मामले में विधि परीक्षण करवाकर शीघ्र ही फैसला लेगी।’’

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘इस दुख की घड़ी में हम विष्णुदत्त के परिवार के साथ हैं। विष्णुदत्त राजस्थान पुलिस के कर्तव्यपरायण व निष्ठावान अधिकारी थे, उनकी सेवा व कर्तव्यनिष्ठा को सदैव याद रखा जाएगा।’’

यह भी पढ़े | COVID-19 महामारी के बीच आई राहत भरी खबर, रिकवरी रेट पहुंचा 50 प्रतिशत के करीब, मृत्यु दर में आई कमी.

वहीं विधायक कुलदीप बिश्नोई ने ट्वीट कर बताया कि विष्णुदत प्रकरण पर राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत से समाज के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात की। हमने ज़बरदस्त तरीक़े के जनभावना के अनुरूप सीबीआई से जाँच कराने की माँग रखी। बिश्नोई के अनुसार, ‘‘सकारात्मक चर्चा के बाद मुख्यमंत्री ने आगामी दो दिनों में फैसला लेने की बात की है।’’

प्रतिनिधिमंडल में राजस्थान के मंत्री सुखराम बिश्नोई व भंवर सिंह भाटी, हरियाणा के विधायक कुलदीप बिश्नोई व धूड़ाराम बिश्नोई, बिश्नोई महासभा के अध्यक्ष हीराराम, विधायक किशनाराम बिश्नोई (लोहावट), महेंद्र बिश्नोई (लूणी), शोभाराम बिश्नोई (फलौदी), बिहारीलाल (नोखा), हुकमाराम (कोलायत) भी शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि अपनी कर्तव्यनिष्ठा के लिए जनता व विभाग में चर्चित राजगढ़ (चुरू) के तत्कालीन थाना प्रभारी (एसएचओ) विष्णुदत्त ने 22 मई की रात अपने क्वार्टर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस महानिदेशक ने मामले की जांच सीआईडी अपराध शाखा से करवाने की घोषणा की है लेकिन परिवार वाले मांग कर रहे हैं कि जांच सीबीआई से करवाई जाए। इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

इस बीच राजगढ पुलिस थाने के पुलिस कर्मियों ने स्थानीय विधायक का दबाव होने के कारण उनका अन्य किसी स्थान पर स्थानांतरण करने का एक प्रार्थना पत्र बीकानेर के पुलिस महानिरीक्षक जोस मोहन को दिया है। पुलिस कर्मियों ने आरोप लगाया है कि स्थानीय विधायक वरिष्ठ अधिकारियों को अनावश्यक शिकायत करके दबाव बनाते हैं।

विधानसभा में प्रतिपक्ष के उप नेता राजेन्द्र राठौड़ सहित भाजपा नेताओं और अन्य नेताओं ने भी स्थानीय विधायक पर थानाधिकारी पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान