बेंगलुरु, 18 फरवरी कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने मंगलवार को केंद्र से मेकेदातु परियोजना को मंजूरी देने और राज्य में विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के लिए लंबित धनराशि जारी करने की अपील की।
वह उदयपुर में आयोजित ‘राज्यों के जल मंत्रियों का अखिल भारतीय सम्मेलन 2025’ को संबोधित रह रहे थे, जिसका विषय ‘भारत2047- जल-सुरक्षित राष्ट्र’ था।
कर्नाटक सरकार के सिंचाई विभाग का कामकाज देख रहे शिवकुमार ने कहा, ‘‘ केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय को केंद्रीय जल आयोग को प्राथमिकता के आधार पर मेकेदातु परियोजना को मंजूरी देने का निर्देश देना चाहिए।’’
उन्होंने कहा, ‘‘इस परियोजना से कर्नाटक को कावेरी का पानी तमिलनाडु को निर्धारित मासिक मात्रा में जारी करने में मदद मिलेगी। इसके अतिरिक्त, परियोजना से 400 मेगावाट बिजली पैदा होगी और बेंगलुरु की पेयजल जरूरतें पूरी होंगी।’’
शिवकुमार के अनुसार, केंद्र ने 2023-24 के बजट में अपर भद्रा परियोजना के लिए 5,300 करोड़ रुपये के अनुदान की घोषणा की थी, लेकिन अब तक यह राशि जारी नहीं की गई।
मंत्री के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार उन्होंने कहा, ‘‘मैं केंद्र सरकार से इस परियोजना के लिए धनराशि जारी करने की अपील करता हूं, क्योंकि यह परियोजना सूखा प्रभावित मध्य कर्नाटक क्षेत्र के लिए है।’’
मंत्री ने सिंचाई के लिए नदियों को जोड़ने की योजना के तहत गोदावरी-कावेरी लिंक परियोजना से संबंधित राज्यवार प्रावधानों पर पुन: विचार करने और ‘समानता और न्यायसंगत आवंटन के सिद्धांत’ के आधार पर कर्नाटक को उसका उचित हिस्सा आवंटित करने की भी राष्ट्रीय जल विकास एजेंसी से अपील की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY