देश की खबरें | शिवसेना शुरू करेगी जनसंपर्क अभियान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना अपने संगठन को मजबूत करने और आधार को बढ़ाने के लिए 12 से 24 जुलाई तक एक जनसंपर्क अभियान चलाएगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल देसाई ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी पत्रकारों को दी।

मुंबई, आठ जुलाई शिवसेना अपने संगठन को मजबूत करने और आधार को बढ़ाने के लिए 12 से 24 जुलाई तक एक जनसंपर्क अभियान चलाएगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल देसाई ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी पत्रकारों को दी।

देसाई ने कहा कि शिवसेना अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पार्टी जिलाध्यक्षों को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए उनसे कहा कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करें।

देसाई ने कहा, ‘‘ यह ‘शिव-संपर्क’ अभियान आगामी निकाय चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों में भी मदद करेगा।’’

जब उनसे पूछा गया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रही शिवसेना क्या अकेले चुनाव मैदान में जाएगी, तो देसाई ने कहा कि पार्टी का आधार मजबूत करने का अभिप्राय अकेले चुनाव लड़ने की योजना बनाना नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम गठबंधन में हैं और चुनाव में गठबंधन के बारे में हमारे नेता फैसला करेंगे।’’ भूमि खरीद मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा राकांपा नेता एकनाथ खडसे से पूछताछ के सवाल पर देसाई ने कहा कि राजनीतिक बदले की कार्रवाई रुकनी चाहिए।

केंद्र में नया सहकारिता मंत्रालय बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सहकारिता राज्य का विषय है। देसाई ने कहा, ‘‘ अगर केंद्र इस क्षेत्र को मजबूत करना चाहती है तो यह अच्छा है लेकिन राज्यों के अधिकारों में अतिक्रमण नहीं होना चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pahalgam Terror Attack Anniversary: पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर Razdan Pass पर उमड़ी संवेदनाएं, पर्यटकों ने जान गंवाने वाले पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि; VIDEO

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Preview: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Mumbai-Pune Expressway: ब्रिज मरम्मत के चलते मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 23-24 अप्रैल को 3 घंटे के लिए यातायात रहेगा बंद, यात्रियों के लिए एडवायजरी; चेक डिटेल्स