देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव लड़ेगी शिवसेना: राउत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने रविवार को कहा कि पार्टी ने पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा लड़ने का निर्णय किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 17 जनवरी शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने रविवार को कहा कि पार्टी ने पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा लड़ने का निर्णय किया है।

राउत ने कहा कि चुनाव लड़ने का यह निर्णय महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के साथ चर्चा करने के बाद किया गया।

राउत ने ट्वीट किया, ‘‘एक बहुप्रतीक्षित जानकारी है। पार्टी प्रमुख श्री उद्धव ठाकरे के साथ चर्चा के बाद शिवसेना ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव लड़ने का निर्णय किया है। हम जल्द ही कोलकाता पहुंच रहे हैं...। जय हिंद, जय बांग्ला।’’

उन्होंने हालांकि यह नहीं बताया कि शिवसेना पश्चिम बंगाल में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए चुनाव इस वर्ष अप्रैल-मई में होने की संभावना है।

शिवसेना महाराष्ट्र में राकांपा और कांग्रेस के साथ मिलकर सत्ता में है। तीनों दलों ने महा विकास आघाडी गठबंधन बनाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\