देश की खबरें | शिवसेना सांसद भावना गवली प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश नहीं हुईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना सांसद भावना गवली स्वास्थ्य का हवाला देते हुए धनशोधन के एक मामले में पूछताछ के लिए बुधवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश नहीं हुईं। उन्होंने ईडी से चिकनगुनिया संक्रमण के कारण अस्वस्थ होने की बात कही है।

मुंबई, 20 अक्टूबर शिवसेना सांसद भावना गवली स्वास्थ्य का हवाला देते हुए धनशोधन के एक मामले में पूछताछ के लिए बुधवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश नहीं हुईं। उन्होंने ईडी से चिकनगुनिया संक्रमण के कारण अस्वस्थ होने की बात कही है।

एजेंसी ने 48 वर्षीय सांसद गावली को समन जारी कर बुधवार को पेश होकर बयान दर्ज कराने के लिये कहा था।

गवली के वकील ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने मामले के जांच अधिकारी के पास एक चिकित्सा प्रमाण पत्र जमा किया है, जिसमें उनको हुई बीमारी के बारे में जानकारी दी गई है। गवली ने लगभग एक पखवाड़े के लिए पेशी से छूट मांगी है।

गवली महाराष्ट्र के यवतमाल-वाशिम निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा लोकसभा सदस्य हैं।

एजेंसी ने गवली को पहली बार 4 अक्टूबर को पेश होने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने कार्य प्रतिबद्धताओं का हवाला देते हुए समय मांगा था।

एजेंसी ने सितंबर में उनके सहयोगी सईद खान को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत दर्ज आपराधिक मामले में गिरफ्तार किया था।

ईडी ने खान को हिरासत में लेते हुए एक विशेष पीएमएलए अदालत के समक्ष दावा किया कि था गवली ने लगभग 18 करोड़ रुपये की ''जालसाजी और धोखाधड़ी'' करके खान के माध्यम से एक ट्रस्ट को एक निजी कंपनी में बदलने की आपराधिक साजिश रची। ईडी ने इसके अलावा भी उनपर कई आरोप लगाए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड