देश की खबरें | शिवसेना नेता रमेश शेवाले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा में शिवसेना के नेता राहुल शेवाले ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें धारावी पुनर्विकास परियोजना का कार्यान्वयन सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर लोकसभा में शिवसेना के नेता राहुल शेवाले ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें धारावी पुनर्विकास परियोजना का कार्यान्वयन सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

शेवाले ने अपनी पत्नी कामिनी और दो बेटों-स्वयं और वेदांत- के साथ प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री के साथ हुई 20 मिनट की बैठक के तुरंत बाद शिवसेना नेता ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने प्रधानमंत्री को धारावी पुनर्विकास परियोजना का सफल कार्यान्वयन सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।’’

शिवसेना नेता ने प्रधानमंत्री को विनायक दामोदर सावरकर की पूर्ण कृतियां तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पोर्ट ब्लेयर स्थित सेलुलर जेल में कैद रहने के दौरान की स्वतंत्रता सेनानी की एक प्रतिमा भी भेंट की।

मोदी ने शेवाले के प्रति संवेदना व्यक्त की, जिनकी मां जयश्री का पिछले महीने निधन हो गया था।

शेवाले मुंबई दक्षिण मध्य निर्वाचन क्षेत्र से दो बार के लोकसभा सदस्य हैं। एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी, शेवाले के निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\